अनुराग ठाकुर ने सूचना और प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली

Uttarakhand

अनुराग ठाकुर ने आज सूचना और प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले सात वर्षों के दौरान देश को आगे ले जाने का भगीरथी प्रयास किया है और सूचना और प्रसारण मंत्री होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी होगी कि मैं इस मिशन को आगे बढ़ाऊं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, वे उसे पूरा करने का हर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे मीडिया के सहयोग के आकांक्षी हैं।

सूचना और प्रसारण सचिव अमित खरे ने मंत्री का स्वागत किया। विभिन्न मीडिया इकाइयों और प्रसार भारती के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुये ठाकुर ने कहा कि वे एक टीम के रूप में सभी मीडिया प्रमुखों के साथ मिलकर काम करेंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BX7O.jpg

Uttarakhand Uttarakhand

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002TEGS.jpg

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003M1E2.jpg