सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने पत्नी संग किए बदरी विशाल के दर्शन, मंदिर में चढ़ाया 108 किलो का घंटा

बद्रीनाथ

Uttarakhand

थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने रविवार को बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जनरल पांडे ने भगवान बदरी विशाल से देश की मजबूती व समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में 108 किलो का घंटा भी चढ़ाया।

Uttarakhand Uttarakhand

रविवार को सुबह जनरल पांडे जोशीमठ से बदरीनाथ धाम पहुंचे। तीर्थ पुरोहितों व स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। मंदिर में धर्माधिकारी भुवन उनियाल ने जनरल पांडे की पूजाएं सम्पन्न कराईं। जनरल ने देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

सेना प्रमुख ने बदरीनाथ धाम के रावल के निवास पर जाकर उनसे भेंट की। रावल ने जनरल पांडे को भगवान बद्रीनाथजी का प्रसाद दिया।