विधानसभा अध्‍यक्ष ऋतु ने यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की

लखनऊ

उत्‍तराखंड विधानसभा अध्‍यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच उत्‍तराखंड के विकास और कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। इस अवसर पर योगी आदित्‍यनाथ ने भगवान हनुमान की मूर्ति भेंट कर ऋतु खंडूड़ी का सम्मान किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने आज सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकभवन स्थित उनके कार्यालय में भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने ऋतु खंडूड़ी को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं।

विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास संबंध में विभिन्न विषयों पर वार्ता की। वहीं अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर भी सीएम योगी से विस्तृत में बातचीत की।