बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

देहरादून:  उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने देश के जाने-माने नेता भारत के पूर्व गृहमंत्री सरदार बूटा सिंह के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।

Uttarakhand

स्वर्गीय बूटा सिंह को समाज के पिछड़े और गरीब और दबे कुचले वर्गों का नेता बताते हुए धीरेंद्र प्रताप ने उनके निधन को देश की बड़ी क्षति बताया है उन्होंने कहा है कि भारत का गृहमंत्री रहते हुए भी उनमें बहुत ही आत्मीयता थी और अहंकार लेश मात्र का भी नहीं था। वह सारा दिन गरीबों पिछड़ों कमजोर वर्ग के लोगों से मिलते और उनकी सुनवाई करते।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उनके निधन से गरीब वर्ग ने अपना एक बहुत ही मुखर प्रवक्ता खो दिया है जिनहोने इतिहास के कई नाजुक मोड़ पर देश का योग्यता पूर्वक नेतृत्व किया।