बड़ी खबर: नौसेना का मिग 29K गोवा में क्रैश, पायलट सुरक्षित

एक मिग 29K लड़ाकू विमान गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण समुद्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है


  • मिग 29K लड़ाकू विमान क्रैश

  • तकनीकी खराबी के कारण हादसा

हिमशिखर खबर ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का मिग-29के विमान बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के बाद गोवा तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नौसेना ने कहा कि पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया।

भारतीय नौसेना ने इस बात की जानकारी दी है। भारतीय नौसेना का इस घटना पर बयान भी सामने आया है। नौसेना ने कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए एक पूछताछ बोर्ड (BOI) को आदेश दिया गया है।