टिहरी में यहाँ बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पिता पुत्र की मौत

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: रायपुर-कुमाल्डा-कद्दूखाल मोटर मार्ग पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने काफी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही मरोड़ा गांव में कोहराम मच गया।

सत्यों के मरोड़ा गांव निवासी गोविंद सिंह अपने बेटे सुमित के साथ बाइक से देहरादून जा रहे थे। रायपुर-कुमाल्डा-कद्दूखाल मोटर मार्ग पर सोमवार दोपहर दुबड़ गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ और चौकी कुमाल्डा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मृतकों का नाम
1.गोविंद सिंह पुत्र आनंद सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मरोड़ा सत्यों थाना चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल।
2.सुमित पुत्र गोविंद उम्र 17 वर्ष निवासी उपरोक्त