दिल्‍ली में बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक, भाजपा का अपना दल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का एलान

नई दिल्ली

Uttarakhand

दिल्‍ली में बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक चल रही है। उसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेता शामिल हैं।

वहीं, भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सहयोगी पार्टियों अपना दल सोनेलाल और निषाद पार्टी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपना दल सोनेलाल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का एलान किया।

Uttarakhand Uttarakhand

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने साथियों के साथ चुनाव में उतर रही है। लोकसभा चुनाव में भी हम सब साथ उतरे थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर उतरेंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आगे कहा कि, भाजपा, निषाद पार्टी और अपना दल उत्तर प्रदेश में गठबंधन कर चुनाव लडेगी। ऐसा निर्णय हुआ है। भाजपा की दोनों पार्टियों के साथ सीट को लेकर चर्चा हुई है। हम सब एक साथ मिलकर 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है…