टिहरी: भाजपा के जिला अध्यक्ष का आगमन आज, जगह-जगह होगा स्वागत: बहुगुणा

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल के आज शनिवार 12 नवंंबर को टिहरी आगमन पर बीजेपी द्वारा उनके भव्य स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई है। नौटियाल देहरादून से रवाना होकर टिहरी आ रहे हैं। जहां सुबह 10 बजे वे जनपद की सीमा ढालवाला पहुचेगें।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

चम्बा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुशील कुमार बहुगुणा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल का जनपद आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। चम्बा ग्रामीण मंडल की ओर से नागनी में पहुंचने पर स्वागत किया जायेगा। उसके बाद चम्बा में स्वागत किया जायेगा। इस दौरान श्रीदेव सुमन व वीसी गबर सिंह स्मारक पर माल्यार्पण किया जायेगा।