विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा के टिकट पर आज होगा मंथन, प्रत्याशियों की बढ़ीं दिल की धड़कनें

नई दिल्ली

Uttarakhand

उत्तराखंड में लगातार राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं। बसपा, आम आदमी पार्टी और सपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। लेकिन अभी तक बीजेपी और कांग्रेस में प्रत्याशियों की सूची जारी करने को लेकर बैठक का दौर जारी है। ऐसे में दिल्ली में आज होने वाली बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तराखंड की सीटों को लेकर चर्चा होने जा रही है। यह बैठक दिल्ली में । इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत उत्तराखंड के कई नेता मौजूद रहेंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बीजेपी उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं के लिए दिल्ली में आयोजित होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम फैसला ले सकती है। लिहाजा, जल्द ही उत्तराखंड में बीजेपी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की उम्मीद है।