भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने हर की पैड़ी में मां गंगा की पूजा-अर्चना की

हरिद्वार।

Uttarakhand

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज बसंत पंचमी के मौके पर हर की पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में मां गंगा की पूजा की। उन्होंने मां गंगा से सबके कल्याण की कामना की। कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार दोबारा से पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज बसंत पंचमी का बहुत ही अच्छा योग है और मैं यहां पर था। इसलिए इस अच्छे मौके पर आज गंगा मां की पूजा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कहा कि सरस्वती जी का आज प्रकटोत्सव है। यहां गंगा जी को साक्षात मानकर पूजा की है। कहा कि मां से सर्व कल्याण की प्रार्थना की है और हमेशा सबका कल्याण हो, देश का विकास हो और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हो। माता जी से बस यही प्रार्थना की है कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।