धामी कैबिनेट की पहली बैठक शुरू: भाजपा संगठन ने कैबिनेट को दिया दृष्टि पत्र 2022

देहरादून।

सीएम पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की पहली बैठक शुरू हो गई है, जिसमें सभी आठ मंत्री शामिल हैं। वहीं, पहली बैठक में भाजपा संगठन ने सीएम को दृष्टि पत्र सौंपा। अब अगले 5 साल तक चुनावों में किए वादों को पूरा करने का आग्रह किया गया।

इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री संगठन अजय कुमार और सुरेश जोशी भी  मौजूद रहे।