ऋतु खंडूड़ी का निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना तय, जानिए कारण

देहरादून

Uttarakhand

मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद अब सरकार जल्द विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी में जुट गई है। इससे पहले गुरुवार से नए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष के लिए ऋतु खंडूड़ी आज अपना नामांकन भरेंगी। तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से कोई भी प्रतिनिधि नामांकन भरने के लिए विधानसभा नहीं आ रहा है। ऐसे में ऋतु खंडूरी निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुनी जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बन जाएंगी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

दरअसल, उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से ही विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पुरुष ही काबिल रहे हैं। लिहाजा पहली बार उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा होने जा रहा है जब विधानसभा अध्यक्ष के पद पर किसी महिला को जिम्मेदारी मिलेगी। कुछ ही देर में ऋतु खंडूड़ी नामांकन का पर्चा भरेंगी और निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बनेंगी।