बीजेपी अध्यक्ष पद प्रत्याशी शोभनी धनोला ने घर-घर जाकर किया जनसम्पर्क

चम्बा : बीजेपी अध्यक्ष पद प्रत्याशी शोभनी धनोला ने समर्थकों के साथ नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से वोट अपील की। शोभनी धनोला ने दावा किया कि उन्हें सभी समाज के लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से 23 तारीख को होने वाले चुनाव में उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं से भारी मतों से अध्यक्ष बनाने की मांग की।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand
Oplus_131072

नगर पालिका चम्बा से अध्यक्ष पद भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला ने सोमवार को डोर टू डोर प्रचार किया। सोमवार को प्रचार के दौरान धनोला ने कहा कि नगर के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने लोगों को अपने विजन बताने के साथ ही कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद नगर की सभी मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह नगर में विकास कार्यों के लिए पूर्णतया समर्पित रहेंगी।

Uttarakhand Uttarakhand