टिहरी: मदन कौशिक ने भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक का किया शुभारंभ, उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर

नई टिहरी। 

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आज रानीचौरी के एक होटल में शुरू हो गई है। कार्यसमिति में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,  प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश मंत्री मधु भट्ट पहुँच गए हैं।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला महामंत्री नलिन भट्ट, विधायक किशोर उपाध्याय, सुशील कुमार बहुगुणा, गोविन्द रावत, सुधीर बहुगुणा, ललित सुयाल, नीरज खत्री, बीरेंद्र सेमवाल आदि मौजूद हैं।