कान्स 2022: इस साल कान्स में लगेगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, अक्षय कुमार से ए आर रहमान तक दिखेंगे रेड कारपेट पर

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

75वां ‘ कान्स फिल्म फेस्टिवल’ इस बार भारत के लिए और भी ज्यादा खास होने वाला है. क्योंकि इस बार ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ के रेड कार्पेट पर 17 तारीख को कई सेलिब्रिटीज वॉक करेंगे. साथ ही कांस फिल्म फेस्टिवल में भारत ऑफिशियल कन्ट्री ऑफ ऑनर के तौर पर हिस्सा लेगा.

अक्षय कुमार, एआर रहमान, आर माधवन, डायरेक्टर शेखर कपूर, पूजा हेगड़े, हिना खान और अन्य सहित बॉलीवुड सेलेब्स उन फिल्मी हस्तियों में शामिल हैं, जो 75 वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ‘रेड कार्पेट’ पर अपना जलवा बिखेरेंगे.

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कान्स में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण को फेस्टिवल में आठ सदस्यीय जूरी के मेंबर के रूप में चुना गया है. ये प्रोग्राम 17 मई से 28 मई 2022 तक आयोजित किया जाएगा.