स्वामी ईश्वरानंद सरस्वती की पुस्तकों का हुआ विमोचन

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: विजय मिलन मठ प्रेमनगर के संचालक स्वामी ईश्वरानंद सरस्वती जी की तेलुगु भाषा में लिखित श्रीमद्भगवद्गीता और “स्टोरीज़ माय गुरु टोल्ड मी” किताब काे आमजन पढ़ सकेंगे। इसके लिए मंथा सुब्ब लक्ष्मी और मंथा रामा देवी ने आश्रम स्थित मंदिर में दोनों किताबों का विधिवत विमोचन किया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

स्वामी ईश्वरानंद सरस्वती जी ने बताया कि श्री सद्गुरु भगवान विजय कृष्ण गोस्वामी जी और श्री गुरुदेव सद्गुरु परमहंस श्री श्री स्वामी अद्वैतानंद सरस्वती जी महाराज की गुरुवाणी को सम्मिलित करते हुए तेलुगु भाषा में श्रीमद्भगवद्गीता पुस्तक तैयार की गई है।  इस महान कार्य का आरंभ 2022 की गीता जयंती के अवसर पर किया गया। बताया कि गुरुभाई मि. रॉबर्ट वाइली (प्रभु-सोहम) द्वारा ईमेल के माध्यम से साझा किए गए आश्चर्यजनक ज्ञान को “स्टोरीज़ माय गुरु टोल्ड मी” के नाम से प्रकाशित किया गया। इन दोनों पुस्तकों का उद्घाटन श्रीमति मंथा सुब्बलक्ष्मी और श्रीमति मंथा रामादेवी ने आज 1 अप्रैल 2024 को विजय मिलन मठ, प्रेम नगर, देहरादून में उत्सव के साथ किया। ये दोनों पुस्तकें अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं।