उत्तरकाशी में बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा अन्तर्गत एक स्कूल बस सैणी के निकट अनियंत्रित होकर रोड़ से लगभग 10-15 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग सामान्य घायल हुये हैं, जिन्हें उपचार हेतु CHC डुण्डा में भर्ती किया गया हैं।

डुण्डा अन्तर्गत स्कूल बस वाहन संख्या- UK-10-3876 स्कूल के बच्चों को छोड़कर वापस स्कूल में गाड़ी खड़ी करने जा रही थी। सैणी के पास अनियंत्रित होकर रोड़ से लगभग 10-15 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे चालक सहित 03 घायलों को उपचार हेतु CHC डुण्डा में भर्ती किया गया है।बताया गया है कि वाहन चालक के साथ मे उनके 02 दोस्त थे। घायलों में निम्नलिखित हैं-

Uttarakhand Uttarakhand

 1- नवीन जगुडी पुत्र सुंदर जगुडी, निवासी- जखारी, डुण्डा। वाहन चालक।

2- गणेश उनियाल पुत्र मिश्रानन्द उनियाल, निवासी- जखारी, डुण्डा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

3-भीमा सिंह पुत्र सुरूतू , निवासी- वीरपुर, डुण्डा।