कौडियाला के निकट गंगा में गिरी कार, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी SDRF की टीम

नई टिहरी।

बदरीनाथ हाईवे पर एक कार कौडियाला के निकट नदी में गिर गई। जल पुलिस मुनिकीरेती, एसडीआरएफ ढाल वाला राजस्व टीम व चौकी व्यासी मौके पर पहुँचकर राहत बचाव कार्य में लगे हैं। उक्‍त कार नदी में डूब गई है और दिखाई नहीं दे रही है। बताया गया कि खोज बचाव कार्य जारी है।

वाहन का नं- UP15 AD 2158 है।