चंबा: जड़ीपानी के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर जड़ीपानी के निकट एक कार खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार एक की मौत हो गई। जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

शनिवार सुबह जड़ीपानी के पास कार खाई में गिरने की सूचना पर थाना चंबा पुलिस, एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि जड़ीपानी के निकट कार व मैक्स की टक्कर हो गई, जिसमें कार टक्कर के बाद खाई में गिर गई। कार में कुल चार व्यक्ति गाजियाबाद के तथा मैक्स में दो व्यक्ति स्थानीय थे। एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु तथा पांच अन्य घायल हैं जिनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा लाया जा रहा है। मृतक व्यक्ति गाजियाबाद का है।