चंबा: चलते वाहन की चपेट में आया काकड़ का बच्चा, मची अफरातफरी

हिमशिखर खबर ब्यूरो
चंबा। टिहरी जिले के चंबा बादशाहीथौल के समीप वाहन की चपेट में आने से काकड़ का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वन विभाग की टीम द्वारा काकड़ को रेस्क्यू कर उपचार के लिए ले जाया गया है।

Uttarakhand

गुरुवार देर शाम को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के समीप चंबा- नई टिहरी रोड पर सड़क पार कर रहा एक काकड़ का बच्चा अचानक अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया है। जिसे उसके मुंह और पैर पर गंभीर चोटे आई है। अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया है। इतने में सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर काकड़ के बच्चे पर पड़ी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना टिहरी वन प्रभाग को दी। इतने में घायल काकड़ को देखने के लिए वहाँ से गुजर रहे लोगों की भारी भीड़ उमड पड़ी और वहांं कुछ देर लोगों के बीच अफरातफरी मची रही। वहां से गुजर रही 108 सेवा ने भी काकड़ को प्राथमिक उपचार देने का सराहनीय प्रयास किया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के रेस्क्यू वाहन से काकड़ को रेस्क्यू कर उपचार के लिए नई टिहरी ले जाया गया। रेंज अधिकारी आशीष डिमरी ने बताया घायल काकड़ को मुंंह और पैैैर पर गंभीर चोटें आई हैं। इसका उपचार किया जा रहा है और पूरी तरह से स्वस्थ्य होने के बाद काकड़ को जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand