चार धाम यात्रा: आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी यात्रा उद्धवजी और कुबरेजी के साथ पहुंची बद्रीनाथ धाम

बदरीनाथ।

Uttarakhand

आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के साथ देव डोलियाँ बदरीनाथ धाम पहुँच गई हैं। आठ मई को सुबह 6:15 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।

शुक्रवार को जोशीमठ नृसिंह मंदिर में वैदिक पूजाएं संपन्न होने के बाद रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, वेदपाठी आचार्य ब्राह्मण व अधिकारीगण आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, उद्धवजी और कुबरेजी के साथ योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए रवाना हुए थे। शनिवार दोपहर को यात्रा आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, उद्धवजी और कुबरेजी के साथ पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम पहुंची। इस दौरान जय बदरीनाथ के जयघोष से पूरा धाम गुंजायमान हो उठा।

Uttarakhand Uttarakhand

धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि आदि गुरु शंकराचार्यजी की गद्दी, उद्धवजी और कुबरेजी के साथ धाम पहुँच गई हैं। बताया कि मंदिर को फूलों से सजाया गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand