उत्तरकाशी: घटनास्थल पहुंचे सीएम धामी और शिवराज सिंह चौहान, एयरलिफ्ट किए जाएंगे शव

उत्तरकाशी

Uttarakhand

यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास रविवार शाम को दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आज रेस्क्यु ऑपरेशन पूरा हो चुका है। बस में 30 लोग सवार थे, जिनमें से 26 की मौत हो चुकी है। 4 घायल हैं जिनको इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। मृतकों के शव को ट्रक से जौलीग्रांट हॉस्पिटल देहरादून के लिए भेज दिया गया है।

आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घटनास्थल पहुंचे। जहां पर कल शाम 7 बजे हुई दुर्घटना का जायजा लिया। मौके पर अभी भी जिला प्रशासन पुलिस एसडीआरएफ की टीम मौजूद है।

Uttarakhand Uttarakhand

सीएम धामी और शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान उन यात्रियों से भी मिले जो दूसरी बस में सवार थे।मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि रक्षा मंत्री से हवाई जहाज मांगा गया है जो दो बजे तक जौलीग्रांट पहुंच जाएगा। उसके बाद सभी शवों को खजुराहो एयरपोर्ट पर उतारा जाएगा। वहां गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। ताकि शवों को उनके घर तक पहुंचाया जा सके।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

डामटा में  घटनास्थल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जौलीग्रांट के लिए रवाना हो गए। थोड़ी ही देर में वह हिमालय अस्पताल पहुंचेंगे।