मुख्य सचिव ने जोशीमठ पहुंचकर भूधंसाव क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

जोशीमठ: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने आज जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कहा कि देश के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की टीम द्वारा भू-धंसाव कारणों का पता लगाया जा रहा है। कारणों का पता लगने के बाद जो भी ट्रीटमेंट्स आवश्यक होंगे वो यहां पर किए जाएंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने कहा कि तात्कालिक रूप से नागरिकों की सुरक्षा बेहद अहम है और स्थानीय प्रशासन इसके लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी दशा में रिस्क ना लें। ऐसी स्थिति में कभी भी नुकसान ज्यादा हो सकता है। इस दौरान डीजीपी पुलिस अशोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।