उत्तरकाशी: सीएम धामी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण, मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना प्राथमिकता

Uttarakhand

हिमशिखर खबर ब्यूरो

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। घटना के बाद से ही लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री ने आज पूर्वाह्न सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव एवं राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए, इसके लिए लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने सुरंग में पहुंचकर अधिकारियों से हादसे के संबंध में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है। 

Uttarakhand Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने कहा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, रेलवे और विशेषज्ञों की टीम मौके पर जुटी है। सुरंग में फंसे लोग पूरी तरह ठीक हैं और उनसे बात भी हो रही है। उन्होंने प्रभावितों के परिजनों को आश्वस्त किया कि सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्र सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रेलमंत्री ने भी इस संबंध में हमसे बात की है। प्रधानमंत्री ने बचाव और राहत कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए प्रदेश सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह आश्वस्त हूँ कि सुरंग में चल रहा रेस्क्यू जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और वहां फंसे सभी 40 लोगों को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।