जोशीमठ भू-धंसाव: सीएम धामी ने अफसरों संग बैठक कर पुनर्वास अंतरिम राहत पैकेज पर दिए निर्देश

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

जोशीमठ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जोशीमठ में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक करते हुए सभी से आपदा की घड़ी में शासन-प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रभावित हैं, उनके जान-माल की सुरक्षा करते हुए उनके लिए आगे का रास्ता बनाना हमारी प्राथमिकता है। जिन लोगों के मकान, दुकान, व्यवसाय प्रभावित हुए हैं, उन सभी को अंतरिम सहायता के रूप में 1.50 लाख रुपए तात्कालीक रूप से दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी। कतिपय लोग जोशीमठ को लेकर गलत माहौल बना रहे हैं, इससे हमारे लोगों का नुकसान हो रहा है और उनकी आर्थिकी प्रभावित हो रही है।

वहीं,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों को अंतरिम पैकेज के पारदर्शी वितरण व पुनर्वास पैकेज की दर निर्धारित किए जाने हेतु गठित समिति के साथ भी बैठक की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर गठित समिति के सदस्यों के सुझावों पर बाजार दर तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी फरवरी से औली में गेम्स व कुछ महीने बाद चारधाम यात्रा भी शुरू होने जा रही है। हमें यह भी देखना होगा कि जोशीमठ से बाहर कोई गलत संदेश न जाए, ताकि स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित न हो।

Uttarakhand Uttarakhand

सीएम धामी ने नरसिंह मंदिर में की पूजा

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार सुबह जोशीमठ के नरसिंह मंदिर पहुंचे। जोशीमठ बदरीनाथ धाम का प्रवेश द्वार है। सीएम धामी पूजा करने के लिए नरसिंह मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के साथ ही आपदाग्रस्त जोशीमठ और यहां के लोगों की कुशलता की कामना की। सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार पूरी तरह पीड़ित और प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।