सराहनीय: टिहरी पुलिस ने गदेरे पर बन रही झील के पानी की निकासी करवाई, टला बड़ा खतरा

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: भारी बारिश के कारण साबली के निकट भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के डंपिंग जोन में भूस्खलन होने से मलबा साबली गदेरे में जा गिरा। इससे गदेरे की धारा बंद होने से एक छोटी झील बनने लगी। जिस पर पुलिस ने BRO और भारत कंपनी के सहयोग से झील से पानी की निकासी करवाकर संभावित खतरा टाल दिया।

Uttarakhand Uttarakhand

पुलिस के अनुसार गत 17/18-08-2023 की रात्रि हुई बरसात के कारण चंबा के निकट ग्राम साबली के पास स्थित भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी (NH-94 मेंटीनेंस कर्ता) के डंपिंग जोन की जमीन के भूस्खलन होने के कारण डंपिंग जोन का मलबा साबली गदेरे में जा गिरा। मलबे ने गदेरे की धारा को बंद कर दिया था, जिससे यहां पर एक छोटी झील बननी प्रारंभ हो गई थी। सूचना मिलने पर नागणी पुलिस चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल द्वारा कर्मचारीगणों HC राजेश वर्मा, कां0 पुष्पेंद्र, HG दरमियान सिंह व PRD जवान अनिल बैलवाल आपदा उपकरणों के मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो पाया कि ऊपर से गदेरे के पानी के लगातार आने से झील का जलस्तर बढ़ने लगा था। जिस स्थान पर झील बननी प्रारंभ हुई थी उससे आगे हस्वाड गांव, चोपडियाली, बसाल गांव व जड़धार गांव, मांडे तोक गदेरे के किनारे स्थित है। उक्त गांव के ग्रामीणों को पुलिस द्वारा सतर्क किया गया। बरसाती मौसम के चलते व गदेरे के पानी के कारण झील के वृहद रूप लेकर भविष्य में पानी का दबाव बनने पर मलबे को तोड़कर तीव्र गति से बढ़े हुए जलस्तर के साथ आगे बढ़ने लगा, जिससे उक्त गांव की खेती व ग्रामीणों की जान-माल को क्षति पहुंचने की पूर्ण संभावना थी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इसे देखते हुए पुलिस ने  BRO एवम भारत कंपनी से संपर्क कर लेबर लगवाकर उक्त झील से पानी की निकासी प्रारंभ करवा दी गई है। पानी की निकासी होने के कारण अब झील का जलस्तर बढ़ना रुक गया है, जिससे संभावित खतरा टल गया है। बताया कि उक्त स्थान पर लगातार दृष्टि रखी जा रही है।