कोरोना-19 अपडेट : कोरोना ने फिर डराया, देश में पिछले 24 घंटे में 37 हजार से अधिक नए केस

Uttarakhand

नई दिल्ली

कोरोना के मामलों में फिर तेजी आई है। मंगलवार को देश में करीब 25 हजार नए केस सामने आए थे। लेकिन बुधवार को यह आंकड़ा बढ़कर 37 हजार के पार चला गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37,593 नए मामले सामने आए। देश में अभी 3,22,327 सक्रिय मामले हैं, जो कुल मामलों का 0.99 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 34,169 रोगी स्वस्थ हुए। देश भर में अभी तक कुल 3,17,54,281 मरीज स्वस्थ हुए। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.67 प्रतिशत है।

Uttarakhand Uttarakhand

बताते चलें कि बुधवार को देश में 25,467 मामले सामने आए थे। एक्टिव मरीजों की संख्या भी 3,19,551 थी। इस तरह एक दिन में नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand