कोविड अपडेट : डरा रहे हैं आंकड़े, 24 घंटे में 46,164 नए मामले

Uttarakhand

नई दिल्ली

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand
भारत में कोरोना वायरस के  मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 46,164 नए केस की पुष्टि हुई है। देश में अब तक 60 करोड़ 38 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरूवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,164 नये मामले सामने  है। पिछले 24 घंटों के दौरान 34,159 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 17 लाख 88 हजार 440 हो गयी है।
इसी अवधि में सक्रिय मामले तीन लाख 33 हजार 725 पहुंच गये हैं। देश में सक्रिय मामलों की दर फिर से बढ़ कर 1.03 फीसदी पहुंच गयी जबकि रिकवरी दर घट कर 97.63 फीसदी है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.02 प्रतिशत है।