देहरादून के डीएम और एसएसपी बदले गए, शासन ने जारी किए आदेश

देहरादून

उत्तराखंड शासन ने कुछ दिनों पहले तमाम आईएएस अधिकारी का तबादला किया था उसके बाद 2 दर्जन से अधिक आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।  इसके बाद अब उत्तराखंड शासन ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए देहरादून जिले के जिलाधिकारी और एसएसपी का तबादला कर दिया है।

अब दलीप सिंह कुंवर देहरादून के नए एसएसपी होंगे। वहीं जन्‍मेजय खंडूड़ी को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्‍यालय देहरादून भेजा गया है। आर राजेश कुमार की जगह सोनिका देहरादून की नई डीएम के रूप में कुर्सी संभालेंगी।