देहरादून: विधानसभा में पेश हुआ समान नागरिक संहिता विधेयक

  • उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुआ UCC विधेयक
  • पेश होने के बाद विधेयक पर चर्चा की जाएगी
  • विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से हुआ है शुरू

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश किया। समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश करने के बाद राज्य विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने  “जय श्री राम” के नारे लगाए गए। हालांकि समान नागरिक संहिता अध्ययन करने के लिए 2:00 बजे तक सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई। प्रदेश की धामी सरकार आज विधानसभा में राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का संशोधित विधेयक भी पेश करेगी।

Uttarakhand Uttarakhand

UCC विधेयक पेश करने से पहले राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर आज एक पोस्ट करते हुए लिखा, देवभूमि उत्तराखण्ड के नागरिकों को एक समान अधिकार देने के उद्देश्य से आज विधानसभा में समान नागरिक संहिता का विधेयक पेश किया जाएगा। यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण है कि हम UCC लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने वाले देश के पहले राज्य के रूप में जाने जाएंगे। जय हिंद, जय उत्तराखंड…

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

सदन में UCC विधेयक पेश होने के बाद अब इस पर चर्चा की जाएगी।