जिलाधिकारी ने किया विभिन्न निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण


नई टिहरी : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत पूर्णानन्द खेल मैदान, ओमकारानन्द बईपास मोटर मार्ग तथा सिंचाई विभाग की ओर से कराये जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand
जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान पूर्णानन्द खेल मैदान में कराये जा रहे निर्माण कार्यो एवं लोनिवि द्वारा ओमकारानन्द बाईपास रोड़ के कार्यो एवं सिंचाई विभाग के द्वारा नाली निर्माण के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्वक तथा निर्धारित समय के भीतर कार्या करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले अतिक्रमण हटाने, निराश्रित पशुओं के लिए कांजी हाऊस में रखने जैसे व्यवस्था करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की तैयारियां समयान्तर्गत कर लेंगे तो यात्रा सीजन में कोई दिक्कत नही आयेगी।

इस अवसर पर तहसीलदार नरेन्द्ररनगर अयोध्या प्रसाद उनियाल, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई कमल सिंह सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Uttarakhand Uttarakhand