अलग अंदाज: फिर डॉक्टर की भूमिका में नजर आए टिहरी डीएम, 80 मरीजों का किया अल्ट्रासाउंड

टिहरी जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर, चमियाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में सभी वार्डों का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना। वहीं, उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में 80 मरीजों का अल्ट्रासाउंड भी किया। 

Uttarakhand

हिमशिखर खबर ब्यूरो

नई टिहरी: जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर, चमियाला का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए मरीजों के स्वयं अल्ट्रासाउंड किए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में 80 अल्ट्रासाउंड किये गए, जिसमें 74 प्रेगनेंसी तथा 06 जनरल अल्ट्रासाउंड शामिल हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। कक्षों में साफ-सफाई एवं बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखकर वे संंतुष्ट नजर आए।

Uttarakhand Uttarakhand

इससे पूर्व भी जिलाधिकारी द्वारा 27 नवम्बर, 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर चमियाला में 82 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किये गए थे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इस मौके पर सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।