टिहरी: यातायात व्यवस्था का जायजा लेने खुद सड़क पर उतरे डीएम डॉ. सौरभ गहरवार, संयुक्त निरीक्षण में 10 वाहन सीज और 105 चालान

  • पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर अभी तक किए गए 105 चालान
  • संयुक्त निरीक्षण के दौरान किए गए 10 वाहन सीज, जिलाधिकारी के निर्देशन में सीज वाहनों की सवारियों को अन्य वाहनों से पहुंचाया गया गंतव्य स्थान तक

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की उपस्थिति में आज पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डाइजर, नई टिहरी में वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा वाहनों में आरसी, डीएल, शीट बेल्ट, इंश्योरेंस, लाइसेंस, हेलमेट, वाहन सवारी, ओवरस्पीड, एल्कोहल, ओवरलोडिंग आदि को चेक किया गया। इस दौरान खबर लिखे जाने तक पुलिस विभाग द्वारा 83 चालान तथा परिवहन विभाग द्वारा 22 चालान कर लिए गए थे।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान 10 वाहन सीज किए गए, जिसमें एक बस, 2 टैक्सी तथा 7 दुपहिया वाहन शामिल हैं। जिलाधिकारी द्वारा सीज हुई गाड़ियों की सावरियों को अन्य वाहनों के माध्यम से पहुंचाया गया गंतव्य स्थान तक।

टीम द्वारा प्रत्येक सरकारी, गैर सरकारी वाहनों को चेक किया गया। सरकारी वाहनों में ग्राम्य, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, मत्स्य, खाद्यान्न, निर्वाचन विभाग की गाड़ियों के शीट बेल्ट न पहनने के कारण चालान किए गए। वहीं पीडी डीआरडीए टिहरी का भी शीट बेल्ट न पहनने पर चालान किया गया।

Uttarakhand Uttarakhand

इस मौके पर एडीएम के.के. मिश्रा, एएसपी वी.डी. डोभाल, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, एसएचओ के.एम. भंडारी, तहसीलदार टिहरी आशीष घिल्डियाल सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand