आज का पंचांग: जीवन की साधना

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज आषाढ़ मास की 14 है।

आज का पंचांग

शुक्रवार, जून 28, 2024
सूर्योदय: 05:26 ए एम
सूर्यास्त: 07:23 पी एम
तिथि: सप्तमी – 04:27 पी एम तक
नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद – 10:10 ए एम तक
योग: सौभाग्य – 09:39 पी एम तक
करण: विष्टि – 05:32 ए एम तक
द्वितीय करण: बव – 04:27 पी एम तक
क्षय करण: बालव – 03:22 ए एम, जून 29 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: शुक्रवार
अमान्त महीना: ज्येष्ठ
पूर्णिमान्त महीना: आषाढ़
चन्द्र राशि: मीन
सूर्य राशि: मिथुन

 आज का भगवद् चिन्तन

 जीवन की साधना

Uttarakhand Uttarakhand

जिस दिन शुभ विचार सृजन का रूप ले लेता है उसी दिन से हमारे जीवन परिवर्तन और जीवन उत्थान के द्वार भी खुलने प्रारंभ हो जाते हैं। अच्छे कार्य करने से ही व्यक्ति महान बनता है। विचारात्मक प्रवृत्ति रचनात्मक अवश्य होनी चाहिए। समाज स्वस्थ,सदाचारी बनकर उन्नति के मार्ग पर चले जिससे सबका भला हो इसके लिए भी सदैव प्रयत्नशील बने रहो।

महापुरुष कहते हैं कि जब आप सभी प्रकार से अपना कल्याण करने को संकल्पबद्ध हों तब केवल धन के पीछे, भोग के पीछे मत भागना।मैंने दुनिया से बहुत लिया अब देने की बारी है। अब लेने के लिए नहीं देने के लिए जीना है। कभी मत भूलो कि ये जीवन अस्थायी एवं क्षणिक है, इसलिए जीवन के प्रत्येक क्षण का सम्मान करो। स्वयं के लिए नहीं अपितु समष्टि के लिए जीना ही जीवन की साधना है।

आज का विचार

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

कामयाब लोग अपने फैसले से दुनिया बदल देते है और नाकामयाब लोग दुनिया के डर से अपने फैसले बदल देते है। बीता हुआ कल बदला नहीं जा सकता, लेकिन आने वाला कल हमेशा आपके हाथ में होता है.!