टिहरी का रण : खेमड़ा की प्रधान सहित दर्जनों लोगों ने थामा उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी का दामन

नई टिहरी।

Uttarakhand

विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज खेमड़ा गाँव की प्रधान दीपिका चौहान सहित दर्जनों लोगों ने उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी का दामन थामा। इसके साथ ही सगवाण गांव के दर्जन भर लोगों ने भी उजपा पर आस्था जताई। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी दिनेश धनै सहित उजपा पदाधिकारियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

दिनेश धनै ने कहा कि टिहरी विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाया जाएगा। कहा कि जितने लोग पार्टी में जुड़ रहे हैं ये क्षेत्र की जनता की पार्टी है एक परिवार है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के सुख-दुख में काम आना और बेरोजगारों को रोजगार देना मेरा पहला उद्देश्य है।