देर रात भूकंप से कांपी धरती, उत्तराखंड में भी महसूस हुए झटके

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली/देहरादून: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तराखण्ड में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगातार कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई गई। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया गया। भूकंप का समय 11.32 मिनट रहा। भूकंप के झटके यूपी के साथ ही बिहार में महसूस किए। 

Uttarakhand Uttarakhand

नेपाल के जाजरकोट में था भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र नेपाल के जाजरकोट जिले में था। जाजरकोट यूपी और बिहार के करीब है। इस वजह से उत्तर भारत के साथ ही पूर्वी भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके बहुत तेज महसूस किए गए।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता और क्या है मापने का पैमाना?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।