उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता मापी गई

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र ऋषिकेश के पास बताया जा रहा है। भूकंप के झटके शाम 4.25 बजे महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

तीन दिनों के अंदर तीसरी बार आया भूकंप
इससे पहले बुधवार को भी उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए थेे। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ रहा। बुधवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 5 किमी की गहराई में सुबह 6.27 बजे भूकंप आया था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं थी। मंगलवार की रात को भी राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि तब भूकंप का केंद्र नेपाल था।