चमोली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई तीव्रता

चमोली। 

Uttarakhand

चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं। दोपहर 2 बजकर 24 मिनट यह भूकंप महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मेग्नीट्यूड मापी गई।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्कैल में इसकी तीव्रता 3.3 दर्ज की गई। इसका केंद्र चमोली जिले में जमीन के भीतर पांच किलोमीटर था। इसी माह उत्तराखंड में कई बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। ऐसे में लोगों में दहशत भी देखी गई। हालांकि आज भूकंप से कहीं किसी नुकसान की सूचना नहीं है।