उत्तरकाशी में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई तीव्रता

जानकारी के मुताबिक रात करीब 1:50 पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 3.1 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।


हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तरकाशी में रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर भूकंप से धरती हिली। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.1 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।

भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जान माल की कोई हानी की खबर सामने नहीं आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई कम होने के चलते झटके महसूस किए गए।

क्या होता है भूकंप का केंद्र?

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

पृथ्वी की सतह के नीचे जहां पर चट्टानें टूटती हैं या टकराती हैं, उसे भूकंप का केंद्र या हाइपोसेंटर या फोकस कहा जाता है। इस स्थान से भूकंप की ऊर्जा तरंगों के रूप में बतौर कंपन फैसली है। ये कंपन बिल्कुल उसी तरह की होती है, जैसे शांत तालाब में कंकड़ फेंकने से जो तरंगें पैदा होती हैं। विज्ञान की भाषा में समझें तो पृथ्वी के केंद्र को भूकंप के केंद्र से जोड़ने वाली रेखा जिस स्थान पर पृथ्वी की सतह को काटती है, उसे भूकंप का अभिकेंद्र यानि एपिक सेंटर कहा जाता है। स्थापित नियमों के मुताबिक पृथ्वी की सतर पर यह स्थान भूकंप के केंद्र से सबसे नजदीक होता है।