भूकंप के दो अलग अलग झटके: उत्तरकाशी में आज तड़के भूकंप के झटके हुए महसूस, 3.6 मापी गई तीव्रता

उत्तरकाशी

Uttarakhand

बसंत पंचमी के दिन भूकंप के दो अलग अलग झटकों से लोग दहल उठे। पांच फरवरी को भूकंप के दो झटके आए। पहला झटका उत्तराखंड के उत्तरकाशी और आसपास के क्षेत्र में आया। हालांकि इसकी तीव्रता कम रही। वहीं, दूसरा झटका दिल्ली एनसीआर, जम्मू कश्मीर, पंजाब आदि स्थानों पर महसूस किए गए। इसकी तीव्रता भी 5.7 दर्ज की गई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, उत्तराखंड में तड़के करीब 3 बजकर 15 मिनट 59 सैकेंड में भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्कैल पर 3.6 दर्ज की गई। इसका केंद्र उत्तरकाशी जिले में जमीन के भीतर दस किमी की दूरी पर था। फिलहाल आज के भूकंप से किसी नुकसान की सूचना नहीं है।