आधी रात को उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई तीव्रता

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जनपद में बुधवार देर रात करीब 2.02 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके से धरती कांप गई। 

3.1 मापी गई तीव्रता

इस बीच कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र तहसील मोरी अन्तर्गत सांकरी के सिंगतुर रेंज वन क्षेत्र में रहा।

Uttarakhand Uttarakhand

फिलहाल कोई नुक्सान नहीं

वहीं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि समस्त तहसील/थाना, चौकियों द्वारा दूरभाष पर ली गयी सूचनानुसार जनपद में जिला मुख्यालय व तहसील मोरी, पुरोला, बड़कोट क्षेत्र में भूकम्प के हल्का झटके महसूस किये गये व अन्य तहसील क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नही हुये हैं। जनपद में नुकसान की कोई सूचना नहीं है‌।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

दिनांक- 16.11.2023
भूकंप का समय रात्रि- 02:02:10 IST
भूकंप की तीव्रता- 3.1
अक्षांश: 31.04 N
देशांतर: 78.23 E
गहराई: 05 किमी0