नेपाल में भूकंप के झटके, रिक्टर स्कैल पर 4.3 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली

सुबह की अन्य बड़ी खबर के साथ आज यानी रविवार सुबह तड़के 4:37 बजे नेपाल (Nepal) में भूंकप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र राजधानी काठमांडू (Kaathmandu) से 166 किमी दूर था। वहीं रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। फिलहाल इस भूकंप से हुए नुकसान के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है।