चंबा में भारी भूस्खलन: टैक्सी पार्किंग में मलबा गिरने से मची अफरा-तफरी, मलबे से तीन शव बरामद

चंबा में टैक्सी पार्किंग के ऊपर की चट्टान टूटी

Uttarakhand

 कई मकान भी आए खतरे की जद में

हिमशिखर खबर ब्यूरो

चंबा: चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में कुछ वाहन भी आ गए।  मलबे में दो महिला और एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

पहाड़ में बारिश से आपदा का कहर जारी है। चंबा मुख्य बाजार के निकट नई टिहरी रोड़ पर टैक्सी पार्किंग के ऊपर की चट्टान भूस्खलन के कारण टूट गई। मलबे से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए और शौचालय भी टूट गया। इससे कई मकान भी खतरे की जद में आ गए। मलबा हटाकर ही पता चल पाएगा कि और क्या-क्या नुकसान हुआ है। मलबे से थाने का गेट बंद हो गया और वहां भारी मात्रा में मलबा पसर गया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, 108, एम्बुलेंस, यूपीसीएल टीम, पुलिस टीम, राजस्व टीम, फायर टीम, 6 जेसीबी मौके पर पहुंची। साथ ही डीएम, एसएसपी भी घटना स्थल पहुंचे। स्लाइड वाले स्थान के पास घरों को खाली कराया गया। मलबा हटाने की कार्यवाही जारी है। डीएम ने एसडीएम को घरों से खाली कराए गए लोगों के लिए रहने हेतु अस्थाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Uttarakhand Uttarakhand

भारी भूस्खलन आने से मलबे में दबे ग्राम जसपुर कंडीसौड़ निवासी पूनम खंडूरी पत्नी सुमन उम्र लगभग 30, एक बच्चा पुत्र सुमन उम्र लगभग 4 माह तथा सरस्वती देवी बहन सुमन उम्र 32 की डेड बॉडी को निकालकर पंचनामे के लिए जिला अस्पताल बोराडी ले जाया गया है। सर्च अभियान जारी है। मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय भी मौजूद है।

जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने दूरभाष के माध्यम से डीएम से घटना की जानकारी लेते हुए प्रभावितों को तत्काल राहत प्रदान करने को कहा है। आस पास के घरों को नोटिस देकर खाली करवाने तथा लोगों की अस्थाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही पूरा मलवा हटने तक मौके पर रहकर खोजबीन जारी रखने के निर्देश दिए गए।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand