भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर जताया प्रदेश नेतृत्व का आभार

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: बीजेपी संगठन की जिले की टीम मेंं दोबारा जिला मीडिया की जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. प्रमोद उनियाल ने भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।

Dr. Pramod Uniyal

डॉ. प्रमोद उनियाल ने प्रदेश संगठन और जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल का विशेष तौर पर धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कंधों पर डाली है, उसका निष्ठा पूर्ण निर्वाह करूंगा। भाजपा संगठन युवा पीढ़ी में राष्ट्रवाद, देश प्रेम के संस्कार का निर्माण करती है। नेशन फर्स्ट की नीति पर युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इसी जज्बे के साथ वह नवीन पीढ़ी को संगठन के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि जो विश्वास प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर किया है वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर्तव्यबद्धता से निभाएंगे।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

टिहरी के पार्टी कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों व युवा साथियों ने प्रमोद उनियाल को उनके इस दायित्व पर बधाई दी।