प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

बद्रीनाथ

आज गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों और धर्माधिकारी और भुवन चंद्र उनियाल ने मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया।

उन्होंने दर्शन के बाद आधे घंटे तक भगवान बदरी विशाल की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में गीता पाठ और पूजा में भी भाग लिया। वहीं उन्होंने देश के कल्याण की कामना की।

Uttarakhand Uttarakhand

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी आज गुरुवार सुबह करीब सात बजे देहरादून पहुंचे। अपने इस दौरे में वह बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन करेंगे। आज दोपहर साढ़े 12 बजे वह वापसी करेंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से ही वह मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

बता दें कि, मुकेश अंबानी हर साल उत्तराखंड आते हैं। वहीं बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन करने के बाद वे यहां दान जरूर करते हैं।