श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय मुख्यालय पंहुचे वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल गत दिवस श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय मुख्यालय बादशाहीथौल पंहुचे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महाबीर सिंह रावत ने पुष्प गुच्छ एवं शाॅल भेंट कर उनका स्वागत किया। कुलपति कक्ष में विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी मंत्री का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

कुलपति प्रो. महाबीर सिंह रावत द्वारा विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं समस्याओं से वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल को अवगत कराया गया। मानव संसाधन की अत्यधिक कमी होने के बावजूद भी विश्वविद्यालय नये आयामों को छू रहा है। इस पर वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री द्वारा कुलपति की प्रशंसा की गयी व अपने स्तर से विश्वविद्यालय को सहयोग हेतु आस्वस्त किया। विश्वविद्यालय में कार्यरत उपनल कार्मिकों द्वारा भी वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री को वेतन बढ़ोतरी सम्बन्धी ज्ञापन सौंपा गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव खेमराज भटट्, वित्त अधिकारी प्रो0 सी0एस0 नेगी, परीक्षा नियत्रंक डाॅ0 वी0पी0 श्रीवास्तव, सहायक परीक्षा नियत्रंक डा0 बी0एल0आर्य, डा0 हेमन्त बिष्ट, सहायक कुलसचिव हेमराज चैहान, डी0एस0 रावत एवं प्र0 निजी सचिव वरूण डोभाल आदि उपस्थित रहे।