सुरकुट पर्वत में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया पौधों का रोपण, विशेषज्ञ समिति गठन की घोषणा

नई टिहरी। वन एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मंगलवार को सुरकुट पर्वत स्थित माँ सुरकंडा धाम में दर्शन कर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण की कामना की।

Oplus_16908288


मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में सुरकुट पर्वत पर वृक्षों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि सुरकुट पर्वत केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर भी है। इसके संरक्षण और समग्र विकास के लिए उन्होंने विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने की घोषणा की। यह समिति स्थानीय जनता एवं वन विभाग के समन्वय से पर्यावरण संरक्षण, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण तथा सुरकुट पर्वत के समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार करेगी।


मंत्री ने कद्दुखाल क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समुचित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


इस दौरान उन्होंने वन एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न जनशिकायतों और समस्याओं को भी सुना तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


कार्यक्रम में सुरकंडा समिति के अध्यक्ष जीत सिंह नेगी, अनुसूया प्रसाद उनियाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय रावत, ग्राम प्रधान विनीता उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमवती सकलानी, विवेक सकलानी, सोमवारी लाल सकलानी, गंभीर सिंह नेगी, रोशन लाल उनियाल, दीपक उनियाल, शिवराज उनियाल, सुंदर लाल सकलानी, वीरेंद्र नेगी, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) नरेंद्रनगर, प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) नरेंद्रनगर, रेंज अधिकारी नरेंद्रनगर सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।