पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखीराम जोशी ने बीजेपी के प्रति आस्था जताने वालों का स्वागत किया

नई टिहरी

Uttarakhand

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखीराम जोशी ने कहा कि पीएम मोदी, सीएम पुष्कर सिंह धामी की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास से प्रभावित होकर टिहरी में कुछ दूसरे दलों के लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। कहा कि बीजेपी के प्रति आस्था जताने वाले ऐसे नेताओं का स्वागत है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

यहाँ जारी एक बयान में पूर्व विधायक लाखीराम जोशी ने कहा कि टिहरी विधानसभा से उनकी प्रबल दावेदारी है और उन्होंने पूरा विश्वास जताया कि पार्टी संगठन उन पर ही भरोसा जताएगा। कहा कि टिहरी क्षेत्र की जनता की मांग पर ही उन्होंने दावेदारी की है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता में खुशी का माहौल है। ऐसे में जनभावनाओं के देखते हुए पार्टी संगठन को इस सीट पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।