पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, मैक्स अस्पताल में भर्ती

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की आज गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह रामनगर हल्द्वानी जाते हुए लछीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक उन्हें अपच और घबराहट की शिकायत हुई। हरीश रावत ने तुरंत चालक को गाड़ी वापस मोड़ते हुए घर चलने के लिए कहा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

घर जाने से पहले वे मैक्स अस्पताल में चेकअप के लिए पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें कुछ जरूरी टेस्ट करवाने की सलाह दी और भर्ती कर लिया। बताया जा रहा है कि अब उनका स्वास्थ्य सामान्य है, और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।