पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने शादी में तले पकौड़े, अंदाज देख खूब हुई चर्चा, देखें तस्वीरें…

नई टिहरी।

Uttarakhand

सुर्खियों में रहने वाले पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय गुरुवार को फिर अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आए। पांगरखाल गाँव में एक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे किशोर उपाध्याय ने लोगों से मुलाकात की। इस दौरान विवाह स्थल के पास ही लोग उड़द की दाल की पकौड़े तल रहे थे। तभी किशोर लोगों से मिलते-जुलते और शादी की बधाई देते हुए यहाँ पहुंचे और पकोड़ी तलने की बात कही। इतना ही नहीं सब लोग तब हैरान गए, जब उन्होंने खुद पकोड़ी तली।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

किशोर उपाध्याय ने कहा कि उड़द दाल के पकौड़े को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में इस शुभ कार्य में उन्होंने अपना एक छोटा सा योगदान दिया। कहा कि हमें अपनी जड़ों की ओर लौटना होगा। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हमें अपने पूर्वजों वाली-जीवन शैली, आहार, व्यवहार, विचार, संस्कार पर ध्यान देना होगा। कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमें सैकड़ों साल पुरानी जीवन शैली अपनानी पड़ेगी। फ़ास्ट फ़ूड, पिज्जा, बर्गर, कोल्ड्रिंक को भूलकर अपने आहार में दूध, दही, छाछ, घी की मात्रा बढ़ानी होगी।